फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हंस मार्केट में शौचालय मांग पर डिप्टी स्पीकर ने दिया बजट का आश्वासन

Sun, 14 Dec 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट में दुकानदार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सेमिलते हुए स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में रविवार को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने दुकानदारों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। दुकानदारों ने बाजार में शौचालय की सुविधा न होने का मुद्दा उठाया, जिस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि यदि स्थान उपलब्ध कराया जाए तो बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा हंस मार्केट में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। उपप्रधान सविता टुटेजा और पार्षदों ने कार्यकारी अभियंता का पद रिक्त होने से विकास कार्यों में आ रही बाधाओं का मुद्दा सामने रखा।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके नाम पर पूरे शहर को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब रेहड़ी वालों और लोहार का कार्य करने वालों के साथ भी अन्याय हुआ। इस पर उपप्रधान सविता टुटेजा ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल उन्हीं स्थानों पर की गई, जहां अवैध कब्जे थे।
विज्ञापन

दर्शन नागपाल ने यह भी कहा कि नगर परिषद में ठेकेदारों के बिल छह-छह महीने तक लंबित रहते हैं। इस पर डिप्टी स्पीकर ने उन्हें अपने अनुभव का लाभ मौजूदा जनप्रतिनिधियों को देने की सलाह दी।
-
चिल्ली वाले प्रोजेक्ट की डीसी से रिपोर्ट लूंगा

कार्यक्रम में डॉ. मिड्ढा ने कहा कि चिल्ली सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के लिए जानकारी ली थी, तो बताया गया कि उस पर कार्रवाई चल रही है। बाकी अब उस प्रोजेक्ट की डीसी से रिपोर्ट और लेंगे। बता दें कि सब्जेक्ट कमेटी ने पिछले दिनों चिल्ली झील सुंदरीकरण के लिए निरीक्षण किया था। इस दौरान गड़बड़ी का मुद्दा उठा था तो तत्कालीन डीसी को जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे।

डिप्टी स्पीकर के सामने हुई पूर्व प्रधान और उपप्रधान प्रतिनिधि में बहस



हंस मार्केट में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के सामने नगर परिषद के पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल और मौजूदा उपप्रधान प्रतिनिधि बिंटू टुटेजा के बीच काफी बहस हुई। पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों पर अत्याचार हुआ है, लोहारों को हटा दिया गया। इस पर प्रतिनिधि ने कहा कि क्या वह कब्जा जायज है, अवैध कब्जों को ही हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें