फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उपप्रधान और पार्षदों को बैठक की सूचना नहीं, प्रधान बोले- मैं 250 किलोमीटर दूर

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में तैयार किया गया उपप्रधान कक्ष।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में सोमवार को विकास कार्यों पर चर्चा को लेकर पार्षदों की बुलाई जाने वाली बैठक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। एक दिन पहले रविवार शाम तक उपप्रधान सविता टुटेजा और पार्षदों के पास सोमवार को होने वाली बैठक की सूचना ही नहीं पहुंची है। इसके अलावा प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची भी रविवार शाम तक बैठक को लेकर बचते हुए नजर आए। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि बैठक को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। अभी तो 250 किलोमीटर दूर हूं। आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि विधायक दुड़ाराम से मिलने क बाद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने खुद सोमवार को बैठक बुलाकर विकास कार्यों पर चर्चा करने का दावा किया था। लेकिन अब रविवार शाम तक पार्षदों को बैठक की सूचना ही जारी न करने पर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर सोमवार को बैठक नहीं बुलाई जाती है तो तय हो जाएगा कि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची अभी संतुष्ट नहीं हुए है और मनमुटाव जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि विधायक दुड़ाराम शुक्रवार दोपहर को नाराज प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को मनाने के लिए उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान विधायक के साथ प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के रिश्तेदार भी थे। इसके बाद विधायक दुड़ाराम उपप्रधान सविता टुटेजा के घर भी पहुंचे थे। इसके बाद ये चर्चाएं शुरू हुई थी कि विवाद खत्म हो गया है।
उपप्रधान की कुर्सी को लेकर शुरू हुआ है विवाद
नगर परिषद में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के साथ उपप्रधान सविता टुटेजा की कुर्सी लगी हुई है। इसी कुर्सी को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखा था और कहा था कि उनकी कुर्सी के साथ उपप्रधान की कुर्सी लगाई गई है जो कि असंवैधानिक है। इस कुर्सी को हटाया जाए। इसके बाद नगर परिषद में आधार सेंटर की जगह पर करीब डेढ़ लाख से उपप्रधान का कक्ष तैयार किया गया है। लेकिन बताया ये भी जा रहा है कि उपप्रधान के कक्ष को पहली मंजिल पर शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बैठक को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। जानकारी में जरूर आया था कि बैठक बुलाई जाएगी। लेकिन अभी तक सूचना नहीं दी गई है।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
कोट
बैठक को लेकर सोशल मीडिया के जरिए ही सूचना मिली थी लेकिन अभी तक बैठक को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है।
-मोहन लाल नारंग, पार्षद
कोट
मैं किसी काम से 250 किलोमीटर दूर हूं। बैठक को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। आकर ही बताउंगा।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें