फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ओर डेंगू आशंकित मरीज मिले, लिए सैंपल

विज्ञापन
माडल टाउन में सर्वे करते हुए कर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। नागरिक अस्पताल में दो अन्य निजी अस्पतालों से दो डेंगू आशंकित मरीजों के सामने आने की जानकारी मिली है। नागरिक अस्पताल की टीम ने मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। वहीं डेंगू पाजिटिव मरीज आने के बाद विभाग की ओर से कॉलोनी में सर्वे करवा कर फॉगिंग भी करवाई गई है। वीरवार को टीम ने माडल टाउन के 152 घरों का सर्वे किया है जहां एक घर में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल में संतयोग अस्पताल व डॉ. राजन आई केयर से एक-एक डेंगू आशंकित मरीज आने की सूचना मिली। इसके बाद विभाग ने दोनों मरीजों के खून के सैंपल मंगवाए, उस उपरांत उन दोंनो के सैंपलों को जांच के लिए लैब में भिजवा दिया है। नागरिक अस्पताल की अलग-अलग टीमों ने डेंगू पाजिटिव मरीज आने पर माडल टाउन कॉलोनी का सर्वे किया तथा जहां से डेंगू आशंकित मरीज आए वहां भी जांच की जा रही है। इस दौरान जहां भी डेंगू का लारवा मिलता है विभाग की टीम उनको नोटिस जारी कर रही है। एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु ने बताया कि अस्पताल में दो डेंगू आशंकित मरीज सामने आए हैं जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। एसएमओ ने बताया कि अस्पताल की टीम ने वीरवार को 152 घरों का सर्वे किया तथा एक घर में लारवा मिलने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें