फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात दिन में दोगुना हुए डेंगू के मरीज, 10 की जगह 15 दिन होगा रेपिड फीवर सर्वे

Tue, 01 Oct 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डोर टू डोर सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू मरीजों की संख्या जिले में बढ़नी शुरू हो गई है। करीब एक सप्ताह में ही डेंगू मरीजों की संख्या जिले में दोगुना हो गई है। मरीजों की संख्या पहले जहां आठ थी वह सात दिन में ही बढ़कर 16 तक पहुंच गई है। बच्चे भी डेंगू संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रेपिड फीवर सर्वे को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हुआ सर्वे 15 अक्तूबर तक चलेगा। पहले ये सर्वे 10 दिन होता था। लेकिन इस माह छुट्टियां ज्यादा होने व चुनाव के चलते रेपिड फीवर सर्वे को बढ़ाया गया है। टीमों को 1.92 लाख घरों का सर्वे करना है। इस दौरान बुखार पीडि़तों के रक्त की स्लाइड भी बनाई जाएगी। जिसमें मलेरिया की जांच की जाएगी। हालांकि जिले में अभी तक मलेरिया पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

10 दिन के सर्वे में मिले दो हजार बुखार पीडि़त
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर हर माह की 1 से 10 तारीख तक रेपिड फीवर सर्वे चलाया जा रहा है। इस दौरान बुखार पीडि़तों का ब्लड लेकर स्लाइड बनाई जा रही है। इन 10 दिनों में करीब दो हजार बुखार पीडि़त मिले हैं।
विज्ञापन

-
रेपिड फीवर सर्वे में ये मिल चुके हैं बुखार पीडि़त
माह सर्वे का लक्ष्य सर्वे हुआ बुखार पीडि़त मिले
अप्रैल 192158 132651 2067
मई 192158 133054 1907
जून 192158 145156 2093
जुलाई 192158 143363 2179
अगस्त 192158 135520 1875
सितंबर 192158 142322 2022

जिले में ये मिल चुके हैं डेंगू पॉजिटिव
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 16
-
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना

कर्मचारी बोले- पॉश एरिया में लोग नहीं खोलते गेट
शहर और गांवों में सर्वे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित की है। सर्वे करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि मॉडल टाउन, हुडा सेक्टर में जब जाते हैं तो लोग गेट नहीं खोलते। जब डोर बैल बजाई जाती है तो बाहर लगे स्पीकर पर स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के बारे में कहा जाता है तो वह गेट नहीं खोलते और मना कर देते हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्र में भी सर्वे को लेकर कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है।
-
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रेपिड फीवर सर्वे शुरू कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि वह टीम का सहयोग करें। सर्वे 15 अक्तूबर तक चलेगा। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है और अपने आसपास क्षेत्र में पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें