फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेंगू के बढ़े केस, दो और मरीज मिले

विज्ञापन
फतेबाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के केस बढ़ने शुरू हो गए। रविवार को जिले में दो और नए केस मिले हैं। गांव पारता और ढाबी कलां निवासी दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन कार्यालय ने टीमों को सर्वे करने और आसपास के घरों में भी फॉगिंग करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में डेंगू के अब तक चार नए केस मिल चुके हैं।पंजाब में बढ़ रहे डेंगू केसों का असर भी यहां पड़ रहा है। पंजाब से डेंगू मरीज उपचार के लिए टोहाना क्षेत्र में आ रहे हैं। ऐसे में डेंगू का ज्यादा खतरा फैलने का डर बना हुआ है। वर्ष 2021 में डेंगू के सबसे ज्यादा 993 केस मिल चुके हैं। हालांकि पिछले साल जिले में 154 केस मिले थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में डेंगू कंट्रोल रूम शुरू करने की तैयारी भी कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम बनेगा। यहां पर मरीज डेंगू से संबंधित बेड और उपचार को लेकर जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक ये मिल चुके मरीज

वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 4

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना।
अचानक तेज सिर दर्द होना।
मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना।
आंखों के पीछे दर्द होना।

ये रखें सावधानियां
खुद दवा न खाएं।
घरों के अंदर, आसपास गड्ढों में सात दिन से अधिक पानी इकट्ठा न होने दें।
पुराना सामान जैसे टायर, टयूब, खाली-डिब्बे, पॉलीथिन के लिफाफे खुल में न फेंके।
हैंडपंप व नल के आसपास पानी जमा न होने दें।

कोट
जिले में डेंगू के दो और नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग लगातार रैपिड फीवर सर्वे चल रहा है। फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास पानी इकट्ठा होने दें।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें