फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ की छात्रा के हत्यारों को फांसी की मांग

विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर पुतला फुंकते बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया व बीघड़ चौक पर आरोपियों का पुतला फूंका। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता ने निकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता दीपक सरदाना, सुभाष झाझड़ा आदि दर्जनों कार्यकर्ता नेशनल पर बीघड़ चौक पहुंचे और छात्रा निकिता के हत्यारे का पुतला फूंका। इसके बाद नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन संगठनों के नेताओं ने कहा कि बल्लभगढ़, जींद, चरखी दादरी, गुरुग्राम सहित कई जिलों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। मासूम बेटियों को बरगला कर धोखे में रखकर उनसे लव जिहाद की कोशिश हो रही है। कई बार इनको देह व्यापार में झोंक दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि मृतका निकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए व धर्म परिवर्तन संबंधी कानून पारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें