फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रामदेवरा धाम के लिए फतेहाबाद से सीधी बस सेवा की मांग उठी

Tue, 01 Sep 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बस स्टैंड फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजस्थान के पोखरण स्थित रामदेवरा धाम तक फतेहाबाद से सीधी हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी है। 13 सितंबर से शुरू होने वाले रामदेवरा मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फतेहाबाद से बीकानेर होते हुए रामदेवरा तक सीधी बस चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

टोहाना, रतिया, भूना, भट्टूकलां और आसपास के क्षेत्रों से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा धाम पहुंचते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को बसें बदल-बदलकर जाना पड़ता है। इससे यात्रा पर जाने वाले खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। सीधी बस उपलब्ध होने से यात्रियों को लंबी यात्रा में बार-बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पत्र लिखकर बस सेवा शुरू करने की रखी मांग
सांसद कुमारी सैलजा पत्र में लिखा है कि बाबा रामदेव श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। रामदेवरा मेले के दौरान राजस्थान के साथ हरियाणा और आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। फतेहाबाद जिले से भी काफी संख्या में श्रद्धालु वार्षिक मेले में जाते हैं। जिला मुख्यालय से सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें