फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में 6.5 करोड़ के विकास कार्यों की जांच की मांग उठी

Tue, 27 Oct 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका।
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका में करीब 6.5 करोड़ रुपये की लागत से करवाए गए और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद पार्षदों ने जांच की मांग उठाई है। पार्षदों ने नगर पालिका सचिव को संयुक्त मांग पत्र सौंपकर मैसर्स शीशपाल ठेकेदार के सभी निर्माण कार्यों की 15 दिन के भीतर मॉनिटरिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 11 के पार्षद विजय कुमार सहित वार्ड 6 और 16 के पार्षदों ने मंगलवार को यह मांग पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार के माध्यम से करवाए गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इनमें अवैध कॉलोनियों में नियमों की अनदेखी कर निर्माण करवाने और स्थानीय निकाय निदेशालय के निर्देशों का पालन नहीं करने जैसे आरोप शामिल हैं।
पार्षदों ने मांगपत्र में कहा कि सभी निर्माण कार्यों की तकनीकी और भौतिक जांच कराई जानी चाहिए। इससे कार्यों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सकेगी। उनके अनुसार शहर के लोग लगातार विकास कार्यों की गुणवत्ता, लागत और नियमों के पालन पर सवाल उठा रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे विकास कार्यों की सही जानकारी हासिल कर जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


15 दिन में मॉनिटरिंग नहीं हुई तो जिम्मेदारी तय करने की मांग
पार्षदों ने मांग पत्र में चेतावनी दी कि यदि पत्र प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग नहीं कराई गई तो इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका सचिव और संबंधित विभागीय कर्मचारियों की होगी। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना ने भी मांगपत्र पर लिखित टिप्पणी दर्ज की है। उन्होंने जनहित और जनता की शिकायतों का हवाला देते हुए पार्षदों की मौजूदगी में विकास कार्यों की निष्पक्ष मॉनिटरिंग कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें