फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्काई शॉट की मांग बढ़ी, मिसाइल नाम से नया पटाखा बाजार में आया

Thu, 05 Nov 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भोड़ियाखेड़ा में पटाखे के गोदाम में पटाखे की खरीद करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली से पहले पटाखा बाजार में इस बार पुराने उत्पादों के साथ कुछ नए विकल्प भी उपलब्ध हैं। मुर्गा छाप ब्रांड के स्काई शॉट की मांग अधिक बताई जा रही है। वहीं मिसाइल नाम से नया पटाखा भी बाजार में आया है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार कुछ पटाखों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है जबकि कुछ के दाम बढ़े हैं। भट्टू रोड पर गांव भोड़िया खेड़ा के पास स्थित पटाखा गोदाम में विभिन्न प्रकार के पटाखे बिक्री के लिए रखे गए हैं। इनमें फुलझड़ी, तीली बम, अनार बम और स्काई शॉट सहित कई विकल्प शामिल हैं।
ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार पटाखों की कीमतों की जानकारी लेकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली नजदीक आने के साथ खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग बच्चों के साथ दुकानों पर पहुंचकर पटाखे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
कुछ पटाखों के दाम घटे, स्काई शॉट हुआ महंगा
पटाखा गोदाम के संचालक पीयूष नारंग, राजेंद्र आहूजा, तिलक नारंग और अमित नागपाल ने बताया कि इस बार फुलझड़ी और तीली बम सहित कुछ पटाखों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत कम हुई हैं। वहीं मुर्गा छाप ब्रांड के स्काई शॉट के दाम में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों के अनुसार कीमतों में बदलाव के बावजूद स्काई शॉट की मांग बनी हुई है।

मिसाइल पटाखे में क्रमवार निकलती हैं 300 मिसाइल
दुकानदारों ने बताया कि इस बार मिसाइल नाम से नया पटाखा भी बाजार में उपलब्ध है। इसमें एक बार आग लगाने पर करीब 300 मिसाइल एक-एक करके निकलती हैं। इस दौरान सात अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं। इसके अलावा अनार बम भी ग्राहकों के विकल्पों में शामिल हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें