फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सत्यापन में देरी से अटका किसानों का मुआवजा, सोमवार को जारी होने की उम्मीद

Fri, 08 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव भूथन कलां में ओलावृ​ष्टि प्रभावित हरे चार की बरसीन की फसल। फाइल फोट
विज्ञापन
फतेहाबाद। मार्च महीने में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। इससे फसलों के उत्पादन में कमी आई है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 370.52 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। जिले के 10 गांवों ओलावृष्टि हुई थी। जिसके सत्यापन का काम अधूरा होने से जिले के किसानों का मुआवजा जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जिले के गांव ढाणी माजरा, माजरा, भिरड़ाना, झलनियां, चंद्रावल, दौलतपुर, बरसीन, भूथन कलां, गिल्ला खेड़ा, धांगड़ और बिसला में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हुई हैं। इन गांवों के 1,842 किसानों ने कुल 13,956.185 एकड़ भूमि पर फसल खराबे के लिए आवेदन किया था लेकिन जिला राजस्व अधिकारी और एसडीएम स्तर पर सत्यापन का काम अधूरा होने से मुआवजा जारी नहीं हो सका।

गांव भिरड़ाना और माजरा क्षेत्र में गिरदावरी के बाद होने वाला अंतिम सत्यापन का काम अधूरा है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज डेटा का मिलान गिरदावरी से करना अनिवार्य है। जब तक एसडीएम और डीआरओ इस डेटा को सत्यापित कर मुख्यालय नहीं भेजते तब तक ट्रेजरी से राशि जारी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


-

किसानों का इंतजार रहा अधूरा



जिले के 10 गांवों में मार्च में हुई ओलावृष्टि ने गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। किसान चांदीराम, हरबंश और भजनलाल का कहना है कि जिला प्रशासन को समय रहते सत्यापन का काम पूरा कर चाहिए था। समय पर आवेदन किया और गिरदावरी भी हुई, लेकिन जब अन्य जिलों के किसानों को पैसा मिल रहा है, तो हमें भी भुगतान किया जाना चाहिए।

-

:: शनिवार और रविवार की छुट्टियों के दौरान लंबित कार्यों को निपटा लिया जाएगा। इसके बाद सोमवार तक सभी शेष किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिले के बाकी गांवों के गिरदावरी और सत्यापन का काम पूरा करके रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन




श्यामलाल, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें