फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पाकिस्तान से 25 वर्ष पूर्व भारत आए दीवाया राम बड़ौली से मिले

Tue, 29 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भारतीय नागरिकता दिए जाने की गुहार लगाते हुए पाकिस्तानी नागरिक दीवाया रा
विज्ञापन
रतिया। पाकिस्तान से 25 वर्ष पूर्व भारत आकर गांव रतनगढ़ में रहने वाले दीवाया राम ने मंगलवार को पंचकूला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मुलाकात की।
विज्ञापन

पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो के कार्यकाल में सांसद होने का दावा करने वाले 80 वर्षीय दीवाया राम ने बताया कि वे बड़ौली से छह जून को करनाल में मनाई जाने वाली भागीरथ जयंती का निमंत्रण देने के लिए मिले थे। इस दौरान बड़ौली से भारतीय नागरिकता दिए जाने की भी बात की।
इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मामले में ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस भेजे जाने के आदेशों के बाद उनके दस्तावेज की जांच की जा रही है। दीवाया राम के 25 वर्षों से भारत में होने और उनके परिवार के 34 सदस्यों की ओर से सीएए के तहत आवेदन करने के बावजूद भी अभी तक 6 लोगों को नागरिकता मिली है। दिवाया राम के परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिल जाती उनके मन में भय का माहौल बना रहेगा। इसके चलते ही उनके परिवार को जल्द भारतीय नागरिकता दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें