फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर स्थित एक दुकान पर काम करते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान यूपी के महाराजगंज निवासी दिनेश के रूप में हुई है। मामले में शहर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। मामले के मुताबिक उत्तरप्रदेश निवासी दिनेश भूना रोड पर एक एग्रो इंडस्ट्री पर काम करता था। बताया जा रहा है कि बिजली का काम करते समय करंट लग गया। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद