फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को हुई बारिश, दिनभर बादलों का चलता रहा खेल

विज्ञापन
फतेहाबाद में आसमान में छाए बादल - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। फतेहाबाद शहर में वीरवार रात को जहां हल्की बारिश हुई, वहीं शुक्रवार को दिनभर बादलों का आसमान में खेल चलता रहा। बारिश हल्की थी, लेकिन रात को लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। ठंडी हवाएं चलने से लोग सुकून की नींद ले पाए। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी रहा, जिससे कभी लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा तो कभी ठंडक महसूस हुई। शहर में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी भी हुई है। वहीं, टोहाना में भी आधा घंटे तक बारिश हुई और इसके बाद मौसम खुला तो उमस जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन

दरअसल, वीरवार को भारी बारिश के बाद दोपहर को तेज धूप निकल आई थी। इस कारण बारिश का ज्यादा असर नहीं रहा। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक आसमान में कभी बादल मंडराते रहे, तो कभी दूर जाते रहे। इससे दिनभर लोग चिपचिपाहट भरी गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 71 फीसदी होने के कारण उमस का माहौल रहा। दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से 25 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है और शनिवार को भारी बारिश होने की बात कही गई है।
बीघड़ रोड पर जलभराव नहीं हुआ खत्म
जनस्वास्थ्य विभाग के दावों के अनुसार धर्मशाला रोड व जवाहर चौक एरिया में वीरवार दोपहर बाद तक जलभराव खत्म हो गया। मगर बीघड़ रोड पर दूसरे दिन भी लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। सीवर भी ओवरफ्लो हो गए। इस कारण लोगों की आवागमन के दौरान परेशानी बढ़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें