फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के चालक प्रदीप की मौत: फतेहाबाद में पेड़ से टकराई बाइक, बनावली हेड के पास हुआ हादसा

Tue, 20 Oct 2026 10:42 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

प्रदीप सोमवार रात मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान गांव बीघड़ में बनावली हेड के पास उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय हादसा होने के कारण तत्काल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बीघड़ में बनावली हेड के पास सोमवार रात सड़क हादसे में पूर्व विधायक दुड़ाराम के चालक प्रदीप (30) की मौत हो गई। प्रदीप की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे का पता मंगलवार सुबह ग्रामीणों को लगा। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक दुड़ाराम भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोमवार रात मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान गांव बीघड़ में बनावली हेड के पास उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय हादसा होने के कारण तत्काल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे प्रदीप का शव और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल देखी तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन


प्रदीप की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक दुड़ाराम भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें