फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाते समय किसान को लगा करंट, मौके पर ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में एक 13 साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत की सूचना है। फतेहाबाद पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना में गांव गोरखपुर में खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान गांव गोरखपुर निवासी सुभाष (50) के रूप में हुई है। परिजनों को हादसे का पता काफी देर बाद चला। हादसे की सूचना मिलते ही भूना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि सुभाष सोमवार को ही खेत में पानी लगाने के लिए गया था और मोटर का स्टार्टर शुरू करते समय करंट की चपेट में आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जहर के प्रभाव से 13 साल की बच्ची की मौत
दूसरी घटना में गांव बीघड़ में जहर के प्रभाव से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनु रानी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में गांव बीघड़ निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि उन्होंने घास जलाने वाली स्प्रे को एक बाल्टी में डालकर स्प्रे किया था। इसके बाद कुछ स्प्रे बाल्टी में रह गई थी। उसने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी अनु रानी ने इसी बाल्टी में पानी भरकर स्नान कर लिया और कुल्ला आदि किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने 174 के तहत इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अज्ञात का शव मिला
फतेहाबाद। भूना मोड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसके शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें