फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में मिला पनवाड़ी का शव

Mon, 08 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित एक दुकान के ऊपर बने कमरे में में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय कृष्ण की रेलवे रोड पर पनवाड़ी की दुकान थी। कुछ समय से उसके बच्चे व पत्नी दिल्ली में रहने के कारण वह अकेला ही दुकान के ऊपर बने कमरे में रहता था। शनिवार को पूरा दिन उसकी दुकान बंद रहने तथा रविवार को भी सुबह दुकान न खुलने के कारण आस-पास के लोगों ने दुकान के ऊपर बने कमरे में देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी।

तब उसके भतीजे संजय ने पुलिस को सूचित किया तथा दरवाजा तोड़कर देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़ा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल ले जाया गया। शहर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें