फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जीजेयू के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू के पास पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। पास में नशे की सिरिंज मिली है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले का रहने वाला संजय कुछ समय से अपनी बहन के पास सातरोड कलां में रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशा करने आदी था। परिजनों को शनिवार सुबह सूचना मिली की संजय का शव जीजेयू के पास झाड़ियों में पड़ा है। पता चलने पर सदर थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक नशे की सिरिंज और एक बोतल पड़ी हुई मिली है। पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंची। सदर थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें