फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया सब ब्रांच व रत्ताखेड़ा माइनर में मिला महिला और पुरुष का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर से गुजरने वाली रतिया सब ब्रांच नहर व रत्ताखेड़ा माइनर में अलग-अलग जगहों पर महिला व पुरुष का शव मिला है। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का नहर से निकाल कर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। शव मिलने की सूचना आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में भी दी गई है, ताकि दोनों शवों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूना रोड पर कुछ युवक रत्ताखेड़ा ब्रांच नहर में नहा रहे थे कि तभी देखा कि एक युवक का शव नहर में तैरता हुआ जा रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। तभी कुछ देर बाद सूचना मिली की सदर थाना से थोड़ा आगे लाली रोड पर रतिया सब ब्रांच नहर में एक महिला का शव नहर में तैरता जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शहर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि पुलिस मृतकों के परिजनों की तलाश कर रही है। महिला मामले में पता चला है कि टोहाना से एक महिला लापता है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। परिजनों को बुलाया गया है पहचान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि अभी मौत के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पोस्ट मार्टम व बिसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों की तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें