भट्टूकलां। गांव पीलीमंदोरी से घर से गायब हुए युवक अजय का शव फतेहाबाद ब्रांच नहर से बरामद हो गया है। मंगलवार को पीलीमंदोरी निवासी करीब 27 वर्षीय अजय सिंह सुबह घर से कार लेकर निकला था। दोपहर बाद परिजनों ने उसकी कार फतेहाबाद ब्रांच नहर के किनारे खड़ी मिली व उसकी चप्पलें भी नहर किनारे पड़ी मिली। जिस पर अजय के पिता रामकुमार ने पुलिस में इसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। वहीं ग्रामीणों ने नहर में डूबने की आशंका के चलते अपने स्तर पर खोजबीन भी शुरू कर दी थी। जिस पर युवक का शव बुधवार दोपहर बाद फतेहाबाद ब्रांच नहर में पीलीमंदोरी पुल के समीप मिल गया। अजय शादीशुदा था और उसके छह माह का एक बेटा है। पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। संवाद