फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 11 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस ने भाखड़ा नहर के पास एक व्यक्ति को 11 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मडिया कॉलोनी निवासी सोनू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम एसआई जग्गा सिंह, गुरविंदर सिंह व हरदेव सिंह के नेतृत्व में नहर पुल पर मौजूद थी। तभी पुलिस के पास सूचना आई कि उक्त व्यक्ति हेरोइन बेचने का काम करता है जो भाटिया नगर से भाखड़ा नहर की तरफ आएगा। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आने वाले लोगों के जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर वापस जाने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया जिसने अपना नाम सोनू बताया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से 11 ग्राम बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें