फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मिला पंजाब की युवती का शव: परिजनों ने थाने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी; नहर में मिली डेडबॉडी

Mon, 08 Jun 2026 06:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

पुलिस जांच में मृतका की पहचान पटियाला निवासी 18 वर्षीय असीमा के रूप में हुई। नहर किनारे से उसकी स्कूटी और जूतियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
नहर से युवती का शव बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना के रेलवे रोड स्थित योग आश्रम के पास सिरसा ब्रांच नहर में सोमवार को एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने नहर में उतराता हुआ शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन

सूचना पर चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कार्यकर्ता नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। इस काम में टीम सदस्य मूल कुमार ने अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतका की पहचान पटियाला निवासी 18 वर्षीय असीमा के रूप में हुई। नहर किनारे से उसकी स्कूटी और जूतियां भी बरामद हुई हैं। परिजनों के मुताबिक असीमा बीते कुछ दिनों से तनाव में थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज थी। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे शव लेने टोहाना पहुंच रहे हैं। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम और जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें