फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिरथला माइनर से अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड पर टाउन पार्क के समीप स्थित पिरथला माइनर में तीस वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर नागरिक अस्पताल भिजवाया। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नहर में शव दिखाई दिया तो इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गो रक्षक नवजोत ढिल्लो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वहीं शिनाख्त के लिए जब पूछताछ की गई तो शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हुई तो शव का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें