फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खुनन माइनर में मिला शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बहबलपुर की खुनन माइनर में बुधवार सुबह गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने सदर पुलिस को सूचित किया। सदर थाना के एसआई रविंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रूपेश चौधरी ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गांव भड़ोलांवाली से आलूपुर रोड पर खुनन माइनर में पुल के पास शव आया हुआ है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आगामी कार्रवाई करते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवाया है। शव की हालत खराब होने के कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें