फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद धर्मशाला में मिला शव, मौके से नशे का इंजेक्शन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के वार्ड नंबर 19 में बंद पड़ी जाट सैनी धर्मशाला में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस को शव के पास कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं, जिसके चलते मौत का कारण नशे को भी माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार करीब पांच से सात दिन पुराना शव लग रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड 19 स्थित सैनी जाट धर्मशाला में दोपहर के समय बदबू आने पर लोगों ने सूचना पार्षद प्रतिनिधि बलदेव सैनी को दी। इसके बाद शहर पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो शव पड़ा था, जिससे बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। पार्षद प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने बताया कि दोपहर के समय वार्ड के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि धर्मशाला से बदबू आ रही है। उन्होंने शहर थाना प्रभारी को मामले के बारे में बताया तो पुलिस की टीम जांच करने आई। बलदेव ने कहा कि मृतक उनके वार्ड का रहने वाला नहीं है। धर्मशाला बंद होने के चलते किसी का यहां ध्यान भी नहीं गया। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 5-7 दिन पुराना शव लग रहा है, यहां कुछ इंजेक्शन मिले हैं। प्राथमिक जांच में नशे के कारण मौत होना लग रहा है। फोरेंसिक टीम मौके पर आएगी तथा जांच करेगी। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें