फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरी हेड पर नग्नावस्था में मिला महिला और बच्चे का शव, नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाखड़ा नहर में खैरी हेड पर पानी में महिला और बच्चे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर भाखड़ा नहर से दोनों शव निकाले। महिला एवं बच्चे के शव नग्न हालत में थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शवों की शनाख्त करवाने की भी कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। भूना पुलिस ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दोनों की पहचान हेतु 72 घंटों के लिए शव गृह में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि वीरवार की दोपहर को सूचना मिली थी कि खैरी हेड पर भाखड़ा नहर में अज्ञात महिला एवं बच्चे का शव दिखाई दे रहा है। बच्चे का शव पानी में क्षत-विक्षत हालत में था। मृतक महिला की आयु करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। पुलिस ने महिला व बच्चे के शव की शनाख्त करवाने के लिए आसपास के पुलिस स्टेशनों में भी सूचना दे दी है।
थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि महिला व बच्चे और भाखड़ा नहर से निकालकर लोगों से शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। महिला व बच्चे का शव नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दोनों की मौत कैसे हुई इस बारे पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें