फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ राहत कामों के लिए पांच करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार : डीसी

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना/रतिया। बरसात के पानी और बाढ़ आने की स्थिति में खेतों में खड़े पानी को निकालने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि किसानों की खड़ी फसलों को कोई नुकसान न हो। यह निर्देश उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने संबंधित उपमंडलाधीश, राजस्व, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रतिया, टोहाना के विभिन्न बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ के सीजन व अत्यधिक बरसात होने से खेतों में पानी खड़ा हो जाता है, जिससे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है। किसानों का नुकसान न हो इसके लिए विभाग द्वारा टोहाना व रतिया के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पाइपलाइन, ड्रेन आदि सरहिंद ड्रेन, नंगल ढाणी के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए कार्यसूची तैयार की है, जिस पर 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इस कार्यसूची को स्वीकृति के लिए सरकार के पास शीघ्र भेजा जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सरकार से स्वीकृति होने उपरांत म्योंद कलां, नथूवान, हिंदालवाला, कमाना, रथाथेह, ढ़ेर, दिवाना आदि विभिन्न गांवों के किसानों को लाभ पहुंचेगा तथा साढ़े 3 हजार हैक्टेयर भूमि में खड़ेे बाढ़ व बरसात के पानी से भी बचाया जा सकेगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सरहिंद, पंजाब राज्य के क्षेत्र से बाढ़ के सीजन में घग्गर नदी में तेज बहाव से आने वाले पानी की ढलान बारे एवं उचित निकासी, रखरखाव, मरम्मत आदि का कार्य करें। इस कार्य पर भी 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए भी कार्यसूची तैयार कर ली गई है ताकि बाढ़ से किसानों की फसलों को नुकसान ना पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने चिम्मो हेड, बलियाला रेस्ट हाउस टोहाना आदि स्थानों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और किसानों की समस्याओं को सुना। अधिकांश समस्याओं का समय पर ही निपटारा किया। उपायुक्त ने अयाल्की के रंगोई खरीफ, रतिया में बुडलाढ़ा रोड स्थित घग्गर, घासवा हैड, चिम्मो हेड, चिम्मो साइफन, चांदपुरा साइफन व रंगाई नाले, मामुपुर, म्योंद कलां, कुलां व चूहड़पुर आदि संभावित बाढ़ प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर फतेहाबाद व टोहाना के उपमंडलाधीश सुरजीत सिंह नैन, रतिया के एसडीएम सुरेंद्र सिंह बेनीवाल, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता धूप सिंह, टोहाना के तहसीलदार प्रकाश चंद, बीडीपीओ रमेश मिथलानी, सिंचाई विभाग एसडीओ संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें