फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीसी ने जनगणना की तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक ली

Wed, 25 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए डीसी
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य का निर्वहन जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को गंभीरता से लें और आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित चार्ज ऑफिसर, असिस्टेंट चार्ज ऑफिसर व जनगणना क्लर्क की ट्रेनिंग बैठक में डीसी डॉ. विवेक भारती ने जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनगणना पूर्णत: डिजिटल माध्यम से करवाई जाएगी जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित होगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना अत्यंत आवश्यक है।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिला में लोगों को जनगणना जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य को लेकर जागरूक किया जाए। जनगणना कार्य के दौरान पहुंचे जाने वाले सवालों की सही जानकारी देना और इसकी विश्वसनीयता के बारे में आमजन को जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित शेड्यूल अनुरूप आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यालयों में जनगणना कार्य को लेकर भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए। बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआईओ सिकंदर, जनगणना की जिला कोऑर्डिनेटर मेघा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें