फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरियाणा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की बेटियों ने जीते चार पदक

Sat, 30 May 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में प्रथम आने पर पूजा को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित करते आयोजक। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में चल रही 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन जिले की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। 1500 मीटर दौड़ में पूजा और ट्रिपल जंप में मोनिका ने स्वर्ण पदक जीता जबकि जेवलिन थ्रो में दीपिका ने रजत तथा ज्योति ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के निदेशक नरेंद्र मोर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 30 और 31 मई तक आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

महिला 1500 मीटर दौड़ में फतेहाबाद की पूजा ने पहला स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप स्पर्धा में मोनिका ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महिला जेवलिन थ्रो में दीपिका दूसरे स्थान पर रहीं जबकि ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं को एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें