फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवरोधक लगाने से घरों और दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री मानसून बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। रविवार सुबह करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान चिल्ली झील क्षेत्र के पास रह रहे लोगों को हुआ। यहां बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। चिल्ली झील से पहले जनस्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग ने अवरोधक लगा रखे थे, इसके चलते पानी चिल्ली की तरफ नहीं गया और लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन

चिल्ली क्षेत्र और जवाहर चौक निवासी लोगों के विरोध के बाद रात को उपायुक्त महावीर कौशिक ने संज्ञान लिया और अवरोधक हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद रात 12 बजे दो जेसीबी के द्वारा अवरोधक हटाए गए और पानी निकाला गया।
थाना रोड, जवाहर चौक, शिव चौक का पानी आता है यहां
शहर में पानी निकासी की ढलान चिल्ली क्षेत्र की तरफ है। यहां पर पानी इक्ट्ठा होने के बाद इसे पंप के जरिए एसटीपी में छोड़ा जाता है। लेकिन चिल्ली झील के निर्माण कार्य के चलते पानी निकासी को बंद कर दिया गया था। इसका नुकसान यह हुआ कि चिल्ली क्षेत्र, जवाहर चौक में जलभराव हो गया और लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाल कल्याण समिति चेयरमैन नरेंद्र मोंगा, समाजसेवी गुरदीप बग्गा, गुलशन सरदाना, अनिल, उमेश चोपड़ा का कहना है कि चिल्ली झील में अगर बारिश का पानी रोका जाता है तो इससे आधा शहर डूब जाएगा। शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद कई घरों में पानी घुस गया। प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार फोन करने के बाद काम शुरू हुआ और अवरोधक हटाए गए।
विज्ञापन

एसटीपी हुआ ओवरफ्लो, नहर में जा रहा पानी :
खैराती खेड़ा रोड पर बना एसटीपी भी ओवरफ्लो हो गया है। एसटीपी की क्षमता 15 एमएलडी है। ओवरफ्लो हो रहा पानी भोडिय़ा खेड़ा की नहर में जा रहा है। इसको लेकर भोडिय़ा खेड़ा के ग्रामीणों ने एतराज भी जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि नहर का पानी गांव के अलावा शहर में भी जाता है। इधर अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
यहां हुआ जलभराव :
- बीघड़ चौक
- जवाहर चौक
- लालबत्ती चौक
- थाना रोड
- मॉडल टाउन
- नागरिक अस्पताल के सामने
- धर्मशाला रोड
- भट्टू रोड
- एमसी कॉलोनी
- तुलसीदास चौक
शहर के चिल्ली क्षेत्र में पहले की तरह ही बारिश का पानी जाएगा। रात को अवरोधक हटा दिए गए हैं। धर्मशाला रोड पर पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जा चुकी है। शहर से अब पानी निकल चुका है।
विज्ञापन

- गौरव कंसल, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें