गांव चिंदड़ में मोटरसाइकिल ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक सरजीत की मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने गांव चिंदड़ निवासी मृतक के पिता खमानाराम की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक गांव भोड़ाहोशनाक निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में खमानाराम ने बताया कि 23 मार्च को मैं व बेटा सरजीत खेत में चारा लेने के लिए गए थे। शाम के समय बेटा सरजीत साइकिल पर चारा लेकर घर की तरफ आ रहा था। भट्टू मेन रोड पर गांव भाणा की तरफ से आए एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घायल हुए बेटे सरजीत को अग्रोहा मेडिकल लेकर गए, यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक गांव भोड़ा होशनाक निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद