फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सरदूलगढ़ रोड कैंची पर ट्रैक्टर की टक्कर से गांव हमजापुर निवासी सुखचैन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सुखचैन के भाई सुखदेव सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सुखचैन सिंह भूना रोड स्थित पाइप फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह काम से संजय गांधी चौक पर आ रहा था तभी उसने देखा कि सरदूलगढ़ कैंची पर उसका भाई सुखचैन साइकिल पर सवार होकर फैक्टरी से अपने घर लौट रहा था। उसी वक्त तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसके भाई की साइकिल में पीछे टक्कर मार दी और ट्रैक्टर उसके भाई को कुचलता हुआ आगे निकल गया। लोगों की मदद से उसने अपने भाई को रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया, मगर उसके भाई ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुखदेव की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें