उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में छात्राएं लिस्ट देखने के लिए पहुंची। लिस्ट के अनुसार छात्राएं 15 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकती हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये रही कट ऑफ लिस्ट:
बीए-
ऑल इंडिया-68.8 प्रतिशत
जनरल-54.2 प्रतिशत
बीसीए-45.4 प्रतिशत
बीसीबी-50.4 प्रतिशत
एससी-44.4 प्रतिशत
बीकॉम
ऑल इंडिया-52.4 प्रतिशत
बीएससी नॉन मेडिकल
ऑल इंडिया-69.4 प्रतिशत
जनरल-62 प्रतिशत
बीएससी मेडिकल
जनरल-77.2 प्रतिशत
बीसीए-67.4 प्रतिशत
अब तक ये हुए दाखिले:
बीए-230
बीकॉम-74
बीएससी नॉन मेडिकल-35
बीएससी मेडिकल-07
बीएससी कंप्यूटर-15
जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है। वह ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए साइट खोल दी है।
नवप्रीत
नोडल अधिकारी राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा