फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 200 बेड के अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, आपदा में मरीजों का होगा उपचार

Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा हुडा सेक्टर 9 में निर्माणाधीन 200 बेड के अस्पताल का पंचकूला से पहुंची टीम ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के डिजाइन में फेरबदल की तैयारी कर रहा है। यहां पर क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल में अलग से एक ब्लॉक बनाया जाएगा, जहां पर आपदा के समय मरीजों का उपचार होगा। कोरोना की तरह गंभीर स्थिति होने पर अन्य ओपीडी और वार्ड प्रभावित नहीं होंगे और क्रिटिकल केयर यूनिट में उपचार हो सकेगा। स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर यहां पर जगह का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बनाए जा रही रिहायशी कॉलोनी में क्वार्टरों की संख्या को भी कम किया जा सकता है। इसको लेकर टीम ने सोमवार को यहां से रिपोर्ट तैयार की है और पंचकूला में मंथन के बाद फैसला लिया जाएगा। अस्पताल का निर्माण पिछले साल मई माह में शुरू हुआ था। यह 234 करोड़ का प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

पंचकूला से निरीक्षण करने पहुंची टीम में डॉक्टर परमवीर और आर्किटेक्ट रोहित बंसल शामिल रहे। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप गौरी, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गजेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता जसवंत सिंह इस अवसर पर मौजूद रहे।
-
नागरिक अस्पताल में ये है प्रस्तावित :
पहली मंजिल - ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, सिटी स्कैन, एक्सरे
दूसरी मंजिल - ओपीडी, डायग्नोस्टिक सेंटर, शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी, लैबोीरट्री, आईपीडी
तीसरी मंजिल - कार्डियो विभाग, आर्थो विभाग, स्किन और मनोचिकित्सक विभाग
चौथी मंजिल - ऑपरेशन थियेटर
पांचवीं मंजिल - ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर, महिला वार्ड, ट्रेनिंग रूम
छठी मंजिल - प्राइवेट रूम, ओपीडी, ट्रेनिंग, जनरल वार्ड
सातवीं मंजिल - आइसोलेशन वार्ड, डेंगू, कोरोना, स्वाइन फ्लू वार्ड
आठवीं मंजिल - आयुष विभाग
-
अस्पताल के मौजूदा भवन का किया सर्वे
पंचकूला से आई टीम ने अस्पताल के मौजूदा भवन का भी सर्वे किया। अस्पताल नए भवन में शिफ्ट होने के बाद मौजूदा भवन का क्या होगा, इसको लेकर भी टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग का क्या होगा, इसका फैसला सरकार लेगी।
विज्ञापन

-
वर्ष 2024 तक पूरा होना है निर्माण, अभी 15 फीसदी हुआ काम
लोक निर्माण विभाग ने संबंधित एजेंसी को वर्ष 2024 तक का लक्ष्य दिया है लेकिन अभी तक 15 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। अधिकारी खुद मान रहे है कि वर्ष 2025 या 2026 में ही निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग पंचकूलां की टीम ने निर्माणाधीन अस्पताल की साइट का निरीक्षण किया है। बिल्डिंग के अंदर कुछ छोटे फेरबदल हो सकते है। टीम समय-समय पर निरीक्षण करके स्टेटस रिपोर्ट लेती रहती है।
- गजेंद्र कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

200 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। इसको लेकर पंचकूला से टीम ने निरीक्षण किया है। गंभीर स्थिति में यहां पर मरीजों का उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें