फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: महिला ने शहर थाना में पीया जहर, शिकायत देने के सात माह बाद भी नहीं हुई थी ससुरालजनों पर कार्रवाई

Thu, 06 Jul 2023 02:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में पति-पत्नी के विवाद में महिला ने थाने जहर पी लिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने ससुरालजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दे रखी थी, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के हुडा सेक्टर स्थित शहर थाना में वीरवार सुबह महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। महिला अपने भाई के साथ ससुरालजनों के खिलाफ दी गई शिकायत पर कार्रवाई को लेकर थाना में पहुंची थी। कार्रवाई न होने से खफा होकर उसने जहर पी लिया। महिला को गंभीर हालत में भाई नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 8 जुलाई को दोनों पक्षों को बुला रखा है, इसलिए पुलिस पर आरोप सही नहीं है।

विज्ञापन


महिला का भाई बोला, हालत बिगड़ी तो पुलिस अस्पताल लाने के लिए नहीं दी गाड़ी
मामले के मुताबिक शहर के रतिया रोड स्थित गुरुद्वारा श्री झाड़ साहिब के पास निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि उसकी बहन गुरमीत कौर की शादी करीब 15 साल पहले फाजिल्का  निवासी गुरप्रताप सिंह के साथ हुई थी। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और उसकी बहन को मायके ले आए थे। प्रताडऩा को लेकर ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत दी गई है। ये शिकायत पिछले साल दिसंबर माह में एसपी कार्यालय में दी गई थी।

महिला को किया अग्रोहा रेफर
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काउंसिलिंग चलती रही। बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई गुरचरण सिंह के साथ शहर थाना में इसी मामले को लेकर गई थी। उसके भाई गुरचरण सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही और कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके बाद उसकी बहन ने तंग होकर जहरीला पदार्थ पी लिया। थाना में ही महिला की हालत बिगड़ गई। मौके पर वीडियो भी बनाई, जिसमें महिला सिटी थाना परिसर में बेसुध हालत में दिख रही है। उसके भाई ने आरोप लगाया कि हालत खराब होने के बाद भी उसको गाड़ी नहीं दी और वह अकेला अपनी बहन को मोटरसाइकिल पर नागरिक अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
कार्रवाई न होने की बात सही नहीं है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को 8 तारीख को थाने में बुलाया हुआ है। आज महिला और उसका भाई इसी मामले में आईओ के पास आए तो उन्हें इस बारे में कहा गया कि 8 तारीख को दूसरे पक्ष को बुलाया हुआ है। दहेज प्रताडऩा मामले में जांच चल रही है। - जगदीश काजला, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें