फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर भिड़े दो परिवार, 3 महिलाओं सहित 8 घायल, चार रेफर

Tue, 26 Jul 2016 01:13 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड स्थित कल्याण नगर में मामूली बात को लेकर दो परिवारों में हुए झगडे़ में तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। जिसमें चार की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचारधीन नौरंग ने बताया कि पड़ोसी परमल सिंह रात्रि को उससे बिजली की तार उधार मांगकर ले गया था तथा जब वह अगली सुबह अपनी तार वापिस मांगने लगा तो वे झगड़े पर उतारू हो गए लेकिन वह घर लौट आया। नौरंग का आरोप है कि सुबह लगभग आठ बजे कुछ लोग लाठी-गंडासियों से लैस होकर आए और उनसे मारपीट करने लगे। इस बीच वह और उसकी पत्नी रानी, बेटा राजन, राजकुमार व पुत्रवधू पूनम घायल हो गए। जबकि दूसरी तरफ से घायल परमल ने उनके आरोपों का झूठा ठहराते हुए उसके परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जिससे वह तथा उसकी पत्नी गुड्डी और बेटा सूर्य घायल हो गए।

दोनों गुटों के झगड़े में एक गुट के मां-बेटा रानी और राजकुमार जबकि दूसरे गुट के गुड्डी और उसका बेटा सूर्यप्रकाश को गंभीर हालत देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें