फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ज्लैलर्स

Thu, 10 Mar 2016 12:24 AM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में रोष प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में सोने और हीरों के गहनों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने पर स्वर्णकार संघ द्वारा पिछले चार दिनों से दुकानें बंद रखकर रोष जताने के बाद बुधवार से रेलवे रोड पर पार्क वाले स्कूल के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
शहर के लगभग सभी नाराज स्वर्ण कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरने को समर्थन दिया। स्वर्णकार सभा टोहाना के प्रधान नरसी सिंह वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों स्वर्ण कारोबारी धरने पर इकट्ठे हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संघ के प्रधान नरसी सिंह वर्मा ने बताया कि हम पहले ही सरकार के ज्वैलरी सेक्टर की ओर उदासीन रवैये से परेशान हैं। दो लाख से ज्यादा के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड जरूरी करने जैसी परेशानियों का वे पहले ही सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक तरफ केंद्र सरकार लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए उत्पादन कार्य बढ़ाने पर जोर दे रही है वहीं उन पर ऐसे टैक्स थोप कर उनका रोजगार छीनने का प्रयास कर रही है। इससे देश भर के लगभग 5 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। गौरतलब है कि विगत 29 फरवरी को वित्तमंत्री जेटली ने सोने के आभूषणों पर एक फीसदी उत्पादक शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसमें चांदी के आभूषण शामिल नहीं है। इसमें सोने और हीरे के आभूषणों को शामिल किया गया है।  
विज्ञापन

  इस मौके पर स्वर्ण कारोबार से जुडे़ राजेश वर्मा, करनैल सिंह खिप्पल, हरी सिंह वर्मा, नेगराम राज, युवा प्रधान खुशीराम सोनी, कृष्ण लाल, सतपाल सिंह, तिलकराज, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण वर्मा, शिव शंकर, ठाकर वर्मा, मीनू वर्मा, अख्तर बंगाली, रमेश माचू, अजीत सिंह, भीम सिंह, मान सिंह, राजू मराठा, रामस्वरूप घुक्की, बलवान सिंह, बलदेव सिंह, कमलदीप सिंह, विशन वर्मा, रवेदं्र सिंह व जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें