फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के कैंटर चालक की हत्या: फतेहाबाद में हुआ था दूसरे ड्राइवर से झगड़ा, नुकीली चीज से किए वार

Mon, 25 Sep 2023 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में हरनारायण ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 30 वर्षीय संजय तीन-चार महीने से कैंटर चलाता था। हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर गांव धांगड़ के पुल से करीब एक किलोमीटर पीछे गुरजंट ने संजय के कैंटर के आगे अपना कैंटर लगाकर उसे रूकवा लिया। इसके बाद गुरजंट ने संजय के कैंटर के पास जाकर उससे झगड़ा किया। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा शहर निवासी ट्रक चालक की फतेहाबाद के साथ लगते गांव धांगड़ के पास रविवार देर रात हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप साथी कैंटर चालक पर ही लगा है। सदर थाना पुलिस ने मृतक कैंटर चालक के पिता की शिकायत पर उसके साथी चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार  
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी हरनारायण ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 30 वर्षीय संजय सिरसा निवासी सुखजिंद्र सिंह का तीन-चार महीने से कैंटर चलाता था। रविवार को सिरसा की जगदम्बा पेपर मिल से पेपर लोड करके तीन कैंटर दिल्ली के चले भेजे गए। उनमें से एक कैंटर उसका बेटा संजय, दूसरा कैंटर सिरसा के ही गांव नरेलखेड़ा निवासी गुरजंट सिंह व तीसरा कैंटर हिसार निवासी पटेल चला रहा था।

रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें पता चला कि उनके बेटे संजय व गुरजंट अपने-अपने कैंटरों को चला कर साथ-साथ जा रहे थे और हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर गांव धांगड़ के पुल से करीब एक किलोमीटर पीछे गुरजंट ने संजय के कैंटर के आगे अपना कैंटर लगाकर उसे रूकवा लिया। इसके बाद गुरजंट ने संजय के कैंटर के पास जाकर उससे झगड़ा किया। आरोप है कि उसके लोहा परखी से गले व शरीर पर काफी चोटें मारी और उन चोटों से संजय की कैंटर में ही मौत हो गई है। आरोप है कि गुरजंट सिंह संजय से रंजिश रखता था और बार बार मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


डायल 112 की टीम पहुंची थी मौके पर
मामले की सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिसकर्मी संदीप कुमार, रामनिवास, बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक संजय को नागरिक अस्पताल भेजा जा चुका था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय शादीशुदा था। उसकी एक बेटी व एक बेटा है।

जांच अधिकारी के अनुसार
मृतक कैंटर चालक संजय के पिता हरनारायण की शिकायत पर आरोपी चालक गुरजंट सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच चल रही है। -यादविंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें