फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कोर्ट में गिड़गिड़ाया दुष्कर्मी जलेबी बाबा, मैंनू शुगर ते मोतियाबिंद है, मैंनू बख्श दो...

Sun, 08 Jan 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अशोक दधीच, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

कोर्ट ने महिलाओं को हिदायत दी कि अगर बाबाओं की निगाह गलत है, तो महिलाओं को उनके पास नहीं जाना चाहिए। बाबा का टोहाना का आश्रम सुनसान हो चुका है, आश्रम पर लगे होर्डिंग्स भी हट गए हैं। 
विज्ञापन
जलेबी बाबा को कोर्ट में पेश कर बाहर लाती पुलिस। दूसरी ओर फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में तंत्र मंत्र व झाड़ फूंक की आड़ में महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला दुष्कर्मी जलेबी बाबा कभी अय्याश जिंदगी जीता था। कोर्ट ने जैसे ही उसे दोषी ठहराया तो शनिवार को उसकी सजा पर बहस के दौरान वह फूट-फूटकर रो रहा था। उसने अदालत में कहा कि मैंनू शुगर ते मोतियाबिंद है, कई होर बीमारियां भी ने, मैंनू बख्श दो। अदालत ने उसे कहा कि तुम पर दोष साबित हो चुका है और फैसला भी जल्द ही आएगा।

विज्ञापन


साथ ही कोर्ट ने उन महिलाओं को हिदायत देते हुए अपने ऑर्डर में कहा है कि औरतों को ऐसे बाबाओं के पास जाने से पहले सोचना चाहिए। अगर उनकी निगाह गलत है और नियत में फर्क है तो ऐसे बाबाओं के पास बार-बार नहीं जाना चाहिए। बता दें कि दुष्कर्मी जलेबी बाबा का टोहाना के शक्ति नगर में भव्य आश्रम था, जिसमें प्रतिदिन अनेक महिला श्रद्धालु उसके पास आती थी।

बाबा ने आश्रम के आगे बड़े-बड़े फ्लैक्स लगाए हुए थे। लेकिन जब से बाबा की गिरफ्तारी हुई है, यह आश्रम वीरान हो गया है। आश्रम के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है और उसके सभी फ्लैक्स को भी उखाड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


आठ साल की उम्र में निकल गया था घर से
दुष्कर्मी जलेबी बाबा पंजाब के मानसा से है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया था कि वह आठ साल की उम्र में घर से निकल गया और दिल्ली पहुंच गया और दिल्ली में घूमता रहा। दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर उसे एक बाबा मिले, जिनको उसने अपना गुुरु बना लिया और उनके साथ डेरे में रहने लगा। 18 साल की उम्र में वह वापस अपने घर मानसा आ गया और परिवार के लोगों ने उसका विवाह करवा दिया।

1984 में बाबा टोहाना आ गया औैर जलेबी की रेहड़ी लगाने लगा। इसके बाद उसने टोहाना के शक्ति नगर में आश्रम बना लिया और झाड़ फूंककर लोगों का इलाज करने लगा। बताते हैं कि बाबा की अनुयायियों में सबसे अधिक महिलाएं थीं। बाबा इनको चाय में नशीला पदार्थ पिलाता था और बाद में इलाज के बहाने उनके परिजनों को आश्रम में बैठने की बात कहकर महिलाओं को आश्रम के पिछले कमरे में ले जाता था, जहां वह उनसे नशे की हालत में दुष्कर्म कर उनकी वीडियो भी बनाता था।

 

पिस्तौल व वीडियो दिखाकर डराता धमकाता व ऐंठता था पैसे
दुष्कर्मी बाबा इतना शातिर था कि वह अपने पास एक पिस्तौल भी रखता था। कमरे में ले जाकर वह महिलाओं से दुष्कर्म करने के बाद उनको पिस्तौल दिखाकर जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। यही नहीं बाबा श्मशान भूमि में जाकर पूजा के नाम पर पाखंड करता था, जिस कारण आसपास के लोग भी उससे डरते थे। बाबा वीडियो बनाने के बाद महिलाओं को ब्लैकमेल भी करता था। उसने पुलिस की तफ्तीश में यह बात भी मानी कि एक महिला से उसने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उससे सात हजार रुपये लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें