बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
शराब माफिया पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में एसपी ओपी नरवाल ने गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सतपाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। चौकी इंचार्ज पर आरोप था कि एसपी का आदेश मिलने के बावजूद उसने स्थानीय आजाद नगर में अवैध शराब बेचने वालेे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने एसपी को दी थी।
बुधवार रात एसपी नरवाल खुद आजाद नगर की ओर गश्त पर गए। इस दौरान उन्होंने पाया कि मेन सड़क के पास एक मकान के पास किसी व्यक्ति ने ठेके का बोर्ड लगा रखा है और शराब बेची जा रही है। एसपी ने जब जांच की तो उक्त व्यक्ति के पास तो ना तो कोई स्वीकृति थी और ना ही रखी हुई शराब की कोई डिटेल। इस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने उक्त ठेके को सील करवा दिया और मौके पर मौजूद एक आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
शराब का जखीरा मिला अवैध ठेके से
जिस अवैध शराब के ठेके को सील करने के आदेश दिए गए हैं, उसमें पुलिस को देसी शराब का जखीरा बरामद हुआ है। यहां से 176 बोल मार्का मोटा, 97 बोतल मार्का नींबू, 48 अद्धे मार्का माल्टा, 33 पव्वे मार्का क्लब, 24 अद्धे मार्का मोटा, 50 पव्वे मार्का मोटा, 165 पव्वा मार्का माल्टा, 100 पव्वे मार्का कल्ब और 53 बोतल बीयर मार्का काला तीतर की बरामद की है।
कोताही बरतने वाले को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी
एसपी ओपी नरवाल ने बताया कि उक्त इंचार्ज को दिन में आजाद नगर में शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। लापरवाही बरतने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी ने साफ कहा कि ना तो नशे के कारोबारियों को बख्शेंगे और न ही ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को।