फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच जाने का बहाना बनाकर आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Sat, 02 Jul 2016 12:50 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के पुलिस हिरासत से फरार होने की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। इस मामले में आरपीएफ पुलिस की ओर से राजकीय रेलवे पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें फरार आरोपी सहित मामले में ऑन ड्यूटी हैड कांस्टेबल पर भी मामला दर्ज कर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली पर फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन



  रेलवे सुरक्षा बल पुलिस (आरपीएफ) ने गुरुवार को चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक युवक सोनू पुत्र पप्पू निवासी धानक बस्ती जाखल मंडी को टोहाना से गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया हुआ था। रात करीब 9 बजे सोनू ने हवालात पर डयूट् दिे रहे हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल को शोच जाने की इच्छा जताई।

इस पर हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल जब सोनू को कार्यालय में ही बने शौचालय में ले जाने लगा तो सोनू उसे चकमा देकर वहां से फरार हो गया। फरार हुए आरोपी युवक सोनू की पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी तुरंत विभागीय अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही जाखल, टोहाना सहित आस पास के सभी आरपीएफ चौकी में इसके बारे इतलाह दी गई। लेकिन फरार आरोपी सोनू के बारे में कुछ पता नहीं चला। मामले की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने फरार युवक सोनू पर धारा 223, 224 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है वहीं संबधित पुलिस कर्मी से भी पूछताछ कर छानबीन की जा रही है।


हवालात में बंद युवक सोनू के पुलिस हिरासत से भागने का केस दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोपी युवक सहित आरपीएफ हेड कांस्टेबल पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में फरार युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चरण सिंह, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें