फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: विधायक ने डीसी व डीएमसी के साथ नगर परिषद कार्यालय में की छापेमारी, नदारद मिले 6 कर्मचारी

Mon, 03 Apr 2023 01:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में विधायक दुड़ाराम के साथ डीसी व जिला नगर आयुक्त की छापेमारी की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। इधर उधर घूम रहे कर्मचारी तत्काल अपनी सीटों की ओर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में सोमवार सुबह विधायक दुड़ाराम ने डीसी जगदीश शर्मा व जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा को साथ लेकर छापेमारी की। तीनों ने एक-एक ब्रांच में जाकर चेकिंग की। इस दौरान छह कर्मचारी नदारद मिले। डीसी ने नदारद कर्मचारियों से जवाब तलबी करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ईओ ऋषिकेश चौधरी खुद एक घंटे की देरी से कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


पेंडिंग विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जब डीसी ने जवाब मांगा तो कहा कि बीमार थे, इसलिए आने में देरी हो गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। इधर उधर घूम रहे कर्मचारी तत्काल अपनी सीटों की ओर दौड़ते नजर आए। बाद में विधायक, डीसी व डीएमसी ने ईओ और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करके नगर परिषद कार्यालय के कामकाज को लेकर चर्चा की। पेंडिंग विकास कार्यों में भी तेजी लाने और प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आ रही दिक्कतों का भी समय पर समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- अंबाला नगर निगम की बजट बैठक: हंगामे की भेंट चढ़ी मीटिंग, पार्षद मिथुन वर्मा ने लाया निंदा प्रस्ताव
विज्ञापन


कॉलोनियों में सफाई के लिए भी बीट बनाने के निर्देश
बाद में मीडिया से बातचीत में डीसी जगदीश शर्मा ने कहा कि कार्यालय में कार्यशैली को जानना उनका काम है। इसीलिए नगर परिषद कार्यालय में रेंडमली चेकिंग की गई है। छह कर्मचारी सीटों पर नहीं थे। उनसे जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ कॉलोनियों की एनडीसी जारी न होने संबंधी शिकायतें आई हैं, इस विषय में अधिकारियों से कहा गया है कि इस प्रक्रिया को आसान बनाने पर काम करें।
विज्ञापन


वहीं, विधायक दुड़ाराम ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में जो भी कमियां हैं, उनको दुरुस्त करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कर्मचारियों से कहा गया है कि जनता को छोटे छोटे कार्यों के लिए बेवजह चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही शहर की आउटर कॉलोनियों में सफाई के लिए भी बीट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें