फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बन रहे बेसमेंट की दीवार गिरी: ईंटों के मलबे के नीचे मजदूर दबा, हालत गंभीर

Sun, 19 Mar 2023 08:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद की ठाकर बस्ती में हंसराज नाम के व्यक्ति द्वारा बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इस बेसमेंट में मुकेश निवासी भाटिया कॉलोनी मजदूर भी अपने अन्य साथियों के साथ काम करता है। बताया गया है कि रविवार शाम को बेसमेंट की एक दीवार तो बन गई थी।
विज्ञापन
फतेहाबाद अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में ठाकर बस्ती में बन रहे बेसमेंट की एक दीवार रविवार शाम को अचानक मिट्टी ढहने के कारण गिर गई। हादसे के समय यहां पर चार-पांच मजदूर काम पर जुटे हुए थे और उनमें एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने मजदूर को निकालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में मजदूर को किया गया अग्रोहा रेफर, अन्य मजदूरों को आई हल्की चोटें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद की ठाकर बस्ती में हंसराज नाम के व्यक्ति द्वारा बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इस बेसमेंट में मुकेश निवासी भाटिया कॉलोनी मजदूर भी अपने अन्य साथियों के साथ काम करता है। बताया गया है कि रविवार शाम को बेसमेंट की एक दीवार तो बन गई थी, लेकिन बेसमेंट के नीचे की मिट्टी दरक गई और दीवार गिर गई। हादसे में मजदूर मुकेश ईंटों के मलबे के नीचे दब गया। जबकि वहां काम कर रहे एक दो मजदूरों को भी हल्की चोटें आई।

दीवार गिरने के बाद ही शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और करीब 20 मिनट बाद मलबे को हटाकर मुकेश को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। मजदूर मुकेश की उम्र 35 साल बताई गई है। वहीं उसके साथियों को हल्की चोटें होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें