फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिनर-फ्लूड के इस्तेमाल पर एक्टिव हुआ स्वास्थ्य विभाग, रतिया-फतेहाबाद में कई जगह छापेमारी

Thu, 11 Aug 2016 11:48 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
जिला ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण एक दुकान में थिनर की बोतलें मिलने के बाद कागजी कार्यवाही करते हुए। टीम द्वारा बरामद की गई थिनर की बोतल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा बीते दिनों प्रतिबंधित किए गए थिनर व फ्लूड को लेकर स्वास्थ्य विभाग बीरवार को अचानक एक्टिव हुआ और जिले में विभिन्न जगहों पर कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को रतिया और फतेहाबाद में कई दुकानों पर थिनर की बोतलें मिली, जिन्हें सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया। फतेहाबाद में दुकानों पर छापेमारी करने वाली टीम में ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण एवं डिप्टी सिविल सर्जन डा. गिरीश शामिल थे। सुरक्षा के लिहाज से स्वास्थ्य विभाग की टीम में पुलिसकर्मी भी शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अचानक दुकानों पर जाकर यूं छापेमारी करने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


फतेहाबाद में इन दुकानों पर हुई छापेमारी, रतिया में मेडिकल हाल भी खंगाले
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को फतेहाबाद के पालिका बाजार में गुरु नानक किताब घर, आर्य किताब डिपो, आलम बुक डिपो, कक्कड़ बुक सैंटर, श्रंगार पैलेस, लेडिज कार्नर, श्री गणेश सेल्स एजेंसी सहित कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को गणेश सेल्स एजेंसी पर थिनर की बोतलें मिली। एजेंसी के संचालक ने टीम को सफाई देते हुए बताया कि उसने ये बोतलें बेचने के लिए नहीं, बल्कि दुकान की सफाई के लिए रखी हुई हैं। बहरहाल टीम ने बोतलों को कब्जे में लेकर सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया है।

दूसरी ओर वीरवार को ही रतिया में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  एसएमओ विजय जैन के नेतृत्व में नेलपेंट रिमूवर और फ्लूड की उपलब्धता जांचने के लिए छापेमारी की। डा. जैन ने बताया कि नेल पेंट रिमूवर में एल्कोहल स्प्रिट पाया जाता है, जोकि नशे के रूप में प्रयोग किया जाता है। एसएमओ विजय जैन ने बताया कि कई नशेड़ी प्रवृति के लोग नेल पेंट रिमूवर को नशे के रूप में प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


इस बारे में बात करने पर डॉ. रमन श्योराण ने बताया कि यह बोतल भी दुकानदार ने सफाई के लिए रखी हुई थी मगर टीम ने शक के आधार पर उसका सै पल सील कर जांच के लिए भेज दिया है। टीम को शक था कि कहीं दूसरी बोतल में भरकर थिन्नर को हीं बेचा जा रहा। डॉक्टर रमन श्योराण ने बताया कि थिन्नर और लूड बेचने पर धारा 144 लगाई हुई है जिसे बाद कोई भी दुकानदार बिना परमिशन के थिन्नर व लूड नहीं बेच सकता। उन्होंने बताया कि बाजार में थिन्नर बिकने की शिकायतों के चलते ही उन्होंने ये छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन

11एफटीबीपी20 : जिला ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण एक दुकान में थिनर की बोतलें मिलने के बाद कागजी कार्यवाही करते हुए।
11एफटीबीपी21 : स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बरामद की गई थिनर की बोतल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें