फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, युुवकों पर मामला दर्ज

Wed, 02 Mar 2016 12:04 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर दो लोगों पर गैंगरेप करने का मामला दर्ज किया है। लड़की 12कक्षा की छात्रा बताई गई है। पुलिस ने लड़की का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया जहां उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई आरंभ कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया है।
पत्रकारों से बात करते हुए जांच अधिकारी एसआई मंजू सिंह ने बताया कि दोपहर को उनके पास एक महिला की शिकायत आई कि देर रात्रि उनका परिवार घर पर सोया हुआ था।
विज्ञापन


उसकी बेटी घर से बाहर गई तो वहां पर खडे़ दो युवक जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाकर ले गए और लड़की को कुछ बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया और उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

जब वे लड़की को घर छोड़ने आए तो लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और लड़कों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन वे भाग निकले। मामले की सूचना मिलते ही महिला थाना इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची व कार्यवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाकर उसकी मां की शिकायत के आधार पर दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें