फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा नेता सुभाष बराला के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट, पंजाब में हुआ हादसा, पेड़ से टकराई कार

Sat, 17 Jun 2023 10:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सुभाष बराला के बेटे विकास बराला चंडीगढ़ में रहते हैं। वह शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टोहाना आवास पर आने के लिए अपनी गाड़ी से अकेले रवाना हुए थे। इसी बीच मूनक क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई।
विज्ञापन
विकास बराला की गाड़ी पेड़ से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की गाड़ी का शनिवार सुबह पंजाब के मूनक क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मगर विकास बराला बाल-बाल बच गए, लेकिन मामूली चोटें जरूर आई जिसके इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विकास बराला ने गाड़ी से बाहर निकल कर हादसे की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उनके चचेरे भाई जयदीप बराला उन्हें लेने के लिए मूनक रवाना हुए।

विज्ञापन


परिवार से मिली जानकारी के अनुसार
सुभाष बराला के बेटे विकास बराला चंडीगढ़ में रहते हैं। वह शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टोहाना आवास पर आने के लिए अपनी गाड़ी से अकेले रवाना हुए थे। इसी बीच मूनक क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई। टक्कर में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पंजाब की स्थानीय पुलिस दी गई
इसी दौरान कुला क्षेत्र से कुछ लोग पंजाब में जा रहे थे। उन्होंने टोहाना नंबर की गाड़ी देखकर अपनी गाड़ी वहां रोकी और विकास बराला का हालचाल जाना। विकास बराला ने उन्हें बताया कि वह ठीक है और परिवार को सूचना दी गई है। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए। मामले की सूचना पंजाब की स्थानीय पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सुभाष बराला अमित शाह की रैली की तैयारियों में जुटे हुए
विकास बराला के पिता सुभाष बराला इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें