फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नप अध्यक्ष के भतीजे ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, केस

Mon, 01 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
एक युवती से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के अनुसार घटना 28 अप्रैल को टोहाना के होटल मिर्ची की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो होटल मिर्ची में एक युवक आकाश से मिलने गई थी, लेकिन वहां पर पहले उक्त युवक आकाश ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसके दो दोस्तों आशीष एवं गौरव ने भी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में टोहाना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे विद्यासागर ढींगड़ा का भतीजा आशीष भी शामिल है। बहरहाल महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद पीड़िता का फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसके बाद तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल को रामनगर निवासी आकाश ने उसे रतिया रोड स्थित होटल मिर्ची में बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि जब वो वहां पर पहुंची तो उक्त युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और उसे जबरदस्ती होटल के एक कमरे में ले गया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि जब उसने आकाश की जबरदस्ती का विरोध किया तो उसने फोन करके अपने दो दोस्तों आशीष और गौरव को भी बुला लिया और तीनों ने बारी-बारी से उसका बलात्कार किया। पीड़िता का ये भी कहना है कि आरोपियों ने उसे होटल के बाहर छोड़ते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती डरी-सहमी अवस्था में घर पहुंची तो युवती को इस हाल में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर युवती ने रोते हुए सारी बात बताई। युवती द्वारा सारी सच्चाई बताने पर युवती को लेकर परिजन शहर थाने में स्थित महिला थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला थाने में पीड़िता की शिकायत के बाद गैंगरेप की धाराओं के तहत तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। इस बीच महिला थाना प्रभारी मंजु सिंह पीड़िता को लेकर होटल मिर्ची पहुंची और वहां पर घटना से संबंधित तथ्य जुटाए।
महिला पुलिस कर्मचारी इसके बाद पीड़िता को लेकर टोहाना के सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लेकर गए, लेकिन सामान्य अस्पताल में किसी महिला चिकित्सक न होने के चलते मजबूरन पीड़िता को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में रेफर करना पड़ा, जिसके बाद रविवार को दोपहर बाद फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


युवती ने होटल मिर्ची में तीन युवकों पर उससे गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। युवती के बयान के आधार पर तीनों युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंजू सिंह, महिला थाना प्रभारी, टोहाना ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें