फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के करोड़ों डकारे, अब पीएम कार्यालय पहुंची शिकायत

Sun, 18 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फतेहाबाद जिले में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन द्वारा कोई जांच न करवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने से छात्राएं आक्रोशित हो गईं। छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई करने और प्रोत्साहन राशि दिलवाने की गुहार लगाई है।

पीएम को भेजे पत्र में ढाणी सांचला निवासी मनीषा, सुशीला, बाधो, पूजा, सुनीता, कमलेश, उषा, प्रियंका, सरोज आदि छात्राओं ने कहा है कि वे 11वीं व 12वीं कक्षाओं में पढ़ती हैं। उनके तथा सैकड़ों अन्य छात्राओं के साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में बड़ा धोखा किया गया है। इस योजना के अनुसार विभिन्न कोर्सों जैसे ब्यूटी पार्लर, सिलाई कढ़ाई, मेहंदी रचाई, ज्वैलरी, कारपेंटर, डाटा एंट्री आप्रेटर, इलेक्ट्रिशियन आदि की ट्रेनिंग करवाकर प्रमाण पत्र और पांच हजार से 15 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सरकार ने ट्रेनिंग के लिए निजी शिक्षण संस्थानों को मान्यता दी।
विज्ञापन



निजी शिक्षण संस्थानों ने इसे लूटने का माध्यम बना लिया है। फतेहाबाद जिले के अनेक निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा हजारों छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया, लेकिन इन्हें न तो ट्रेनिंग दी गई और न ही प्रोत्साहन राशि। इसके विपरीत छात्र-छात्राओं से डॉक्यूमेंट लेकर एक दिन बुलाकर केवल हस्ताक्षर करवा लिए गए। सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को भी संस्थानों ने बैंक मैनेजरों के साथ मिलीभगत कर अपने संस्थानों/ट्रस्टों के खातों में ट्रांसफर करवा प्रोत्साहन राशि हड़प ली। पत्र में छात्राओं ने आरोप लगाया है कि भूना के गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज और लाला कुंदन लाल ट्रस्ट द्वारा फर्जीवाड़ा कर हजारों छात्र-छात्राओं की करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि हड़प ली है। ऐसे ही जिलेभर में अन्य मामले भी प्रशासन के सामने लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि इस बारे वे कई बार जिला प्रशासन को लिखित में शिकायत कर चुकी हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार मजबूर होकर उन्होंने पीएम को पत्र लिखा है। छात्राओं ने कहा कि वे जिस गांव में रहती है, उस गांव को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने गोद लिया  है लेकिन बेटियों से फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन छात्राओं ने प्रधानमंत्री से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उन्हें न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें