फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: गांव नन्हेड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला करके युवक को छुड़ा ले गए लोग

Fri, 18 Aug 2023 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समैन/कुलां, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस का आरोप है कि युवक से 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सेल के इंचार्ज महेंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव नन्हेड़ी में गुरुवार रात को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला करके युवक को एक महिला और कुछ लोग छुड़ा ले गए। पुलिस का आरोप है कि युवक के पास से 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इस मामले में सेल के इंचार्ज महेंद्र सिंह की शिकायत पर सदर थाना टोहाना पुलिस ने ड्यूटी में बाधा डालने, एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं में एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि वह, एसआई कुलदीप सिंह, सुखविंद्र पाल, चालक राजबीर सीलिंग प्लान ड्यूटी के तहत गांव धारसूल से गांव नन्हेड़ी की तरफ जा रहे थे। गांव नन्हेड़ी में एक महिला के मकान के पास पहुंचे तो सड़क पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस की गाड़ी को आता देखकर युवक गेट खोलकर महिला के मकान में घुस गया। शक होने पर गाड़ी रुकवा कर युवक को पकड़ा तो उसने दाहिनी जेब से पारदर्शी पाउच व एक कीपैड वाला मोबाइल फोन निकालकर नीचे फेंक दिया। पाउच उठाकर देखा तो उसमें हेरोइन थी।
विज्ञापन


इस दौरान कमरे के अंदर से एक औरत आई और आरोपी युवक से लिपट कर अपनी तरफ खींचने लगी और शोर मचा दिया कि पुलिस से छुड़वाओ। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोप है कि कई महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर युवक को पुलिस से छुड़ाकर भाग गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के पास से पाउच में मिली हेरोइन की मात्रा 6.30 ग्राम पाई गई। युवक का नाम सन्नी व उसे छुड़वाने वाली महिला का नाम रानी कौर, गुरमेल सिंह, मुकेश, जोधा व कनिया निवासी गांव नन्हेड़ी बताए गए हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें