फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल का ट्रिगर दबा, गोली युवक के कंधे में लगी

Sat, 30 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला, भूना
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
गांव नाढ़ोडी में लाइसेंसी पिस्तौल साफ करते समय एक व्यक्ति को कंधे में गोली लग गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया, जहां से उसकी हालत गंभीर के कारण चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं। गौरतलब यह है कि नाढ़ोडी धौलू मार्ग  के साथ ढाणी निवासी सुनील अपनी लाइसेंसी पिस्तौल साफ कर रहा था। उसमें एक गोली थी।
विज्ञापन


इस दौरान पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और गोली सुनील के कंधे को चीरकर पार निकल गई। गोली लगने के बाद परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल भूना पहुंचाया। परंतु हालत गंभीर होने के कारण भूना से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस बीट इंचार्ज पृथ्वी सिंह पूनिया ने मौके पर पहुंचकर घायल सुनील के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें