फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने किया ब्लास्ट, मंदिर ढहा

Sat, 30 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‌व‌िस्‍फाोट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
यूपी-राजस्थान सीमा स्थित कुल्हाड़ा गांव में शुक्रवार सुबह खनन माफिया ने पहाड़ तोड़ने के लिए ब्लास्ट कर दिया। इससे यहां सैकड़ों साल पुराना ग्वाला बाबा का मंदिर ढह गया। आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई। यह देख लोग भड़क गए। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंदिर ढह जाने के बाद माफिया ने अपने गुर्गे भेजकर वहां से मूर्तियां भी हटवा दीं। इसका पता चलने पर सैकड़ों ग्रामीण पहाड़ पर चढ़ गया। पहाड़ यूपी राजस्थान की सीमा पर है। मंदिर भी इसी पर स्थित है। इसी की तलहटी में गांव कुल्हाड़ा बसा है। ब्लास्ट के गांव के कई मकानों में दरार आ गई।
ग्रामीणों ने पत्थर का खनन कार्य रुकवा दिया। क्रेशरों को हटवा दिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसकी सूचना पर सीओ नवल किशोर व तहसीलदार विशेस्वर सिंह ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। खनन माफिया ने कहा कि उनके पास राजस्थान शासन से खनन की अनुमति है। इस पर अधिकारियों ने पैमाइश कराई। खनन स्थल खेरागढ़ तहसील के दस्तावेज में दर्ज पाया गया। अधिकारियों ने उनसे कहा कि आबादी क्षेत्र में ब्लास्ट की अनुमति दिया जाना कानूनन गलत है। उधर, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए हंगामा शुरू कर दिया। इनमें रामनाथ सिंह सिकरवार, लवलेश कुमार, हरीश त्यागी, हरेंद्र परमार, हिमांशु शर्मा, रमन, अतर सिंह रामू शामिल रहे। इंस्पेक्टर ने मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। सीओ ने बताया कि इस केस में एफआईआर दर्ज की गई है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें